मार्च 12, 2026 9:38 अपराह्न

printer

भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियां अवसंरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में प्रेरक शक्ति: प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि भू-स्‍थानिक प्रौद्योगिकियां देश में अवसंरचना विकास, राष्‍ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में प्रेरक शक्ति के रूप में उभर रही ह‍ै। नई दिल्‍ली में जियोडकॉन-26 के उद्घाटन सत्र में डॉ सिंह ने कहा कि भारत में भू-स्‍थानिक क्षेत्र में पिछले एक दशक में महत्‍वपूर्ण बदलाव आया है। उन्‍होंने कहा कि कई संस्थानों के पुनरुद्धार और राष्‍ट्रीय भू-स्‍थानिक नीति 2022 के आने से इस क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार के लिए नए अवसर खुलें हैं।

डॅा. सिंह ने कहा कि भू-सथानिक प्रौद्योगिकियां उपग्रह नौवहन, जलवायु निरिक्षण, आपदा कार्रवाई और आर्थिक योजना जैसे क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रही है।