नवम्बर 9, 2025 10:34 अपराह्न

printer

भूटान में चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती की तैयारियां ज़ोरों पर

  11 नवंबर को भूटान के चौथे राजा ड्रुक ग्यालपो जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती मनाने के लिए पूरे भूटान में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस साल इस महोत्‍सव का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि यह भगवान बुद्ध का अवतरण दिवस है और थिम्पू में चल रही वैश्विक शांति प्रार्थना भी इसी दिन है।   राजा का जन्मदिन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। राजधानी की सड़कों पर सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पूर्व राजा के चित्र लगाए गए हैं।

 भूटान का प्रत्येक ज़िला विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के साथ इस दिन को मनाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। राजा के जन्मदिन पर भूटान के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम की विरासत, एकता और आनंद का जश्न मनाते हैं। भूटानी लोग मठों में जाकर, प्रार्थना करके और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने राजा का सम्मान करते हैं। ड्रुक ग्यालपो राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक ने सकल राष्ट्रीय खुशी की अवधारणा गढ़ी, जिसमें आर्थिक विकास की तुलना में नागरिकों की भलाई पर बल दिया।