दिसम्बर 17, 2025 5:45 अपराह्न

printer

भूटान आज अपना 118वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा

भूटान आज अपना 118वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। यह दिन वांगचुक राजवंश के संस्थापक उग्येन वांगचुक के वर्ष 1907 में राज्याभिषेक की याद में  मनाया जाता है। वांगदेओचोलिंग पैलेस में आयोजित इस समारोह में शाही परिवार के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, बौद्ध-भिक्षु और नागरिक शामिल हो रहे हैं।

राष्ट्रीय दिवस पर पूरे भूटान में स्थानीय स्‍तर पर विभिन्‍न जिलों में भी समारोह आयोजित किये जाते हैं। इसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा झंडा फहराने का कार्यक्रम शामिल होता है। यह दिन भूटानी राष्ट्रीय पहचान का एक केंद्रीय प्रतीक हैं। उग्येन वांगचुक ने लंबे क्षेत्रीय सत्ता संघर्ष के बाद भूटान को एकजुट किया था।