भारतीय एथलेटिक संघ और ओडिशा एथलेटिक्स संघ की ओर से ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 35वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चौम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान झारखंड के एथलीटों ने चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किया। इस चौंपियनशिप में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, अंडमान निकोबार समेत मेजबान ओडिशा की टीम भाग ले रही है।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2024 6:06 अपराह्न
भुवनेश्वर में आयोजित 35वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चौम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन