फ़रवरी 5, 2026 11:15 पूर्वाह्न

printer

भुवनेश्वर में आज से ब्लैक स्वान समिट इंडिया शुरू, एआई और फिनटेक पर रहेगा फोकस

ओडिसा में दो दिन का ब्‍लैक स्‍वान समिट इंडिया, आज से राजधानी भुवनेश्‍वर में शुरू हो रहा है। इसका आयोजन राज्‍य सरकार की भारत नेत्र पहल के अंतर्गत किया जा रहा है। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक के क्षेत्र में ओडिसा को एक उभरते केन्‍द्र के रूप में स्‍थापित करना तथा डिजिटल वित्‍त और उन्‍नत प्रौद्योगिकी के लिए राज्‍य के दृष्टिकोण-2036-2047 को व्‍यावहारिक रूप से अमल में लाना है। इसका आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। इसमें 24 देशों के 1700 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सम्‍मेलन में कल हिस्‍सा लेंगी। इस दौरान मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे।