एशिया में इस साल के सबसे प्रचंड तूफान यागी ने पिछले सप्ताह दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिणी चीन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है, जिससे कई लोगों की मौत हो गई है।
वियतनाम में, तूफान यागी से मरने वालो की संख्या बढ़कर 154 हो गई है। भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से शव बरामदगी का कार्य जारी हैं। राजधानी हनोई में रेड नदी का बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। 7 सितंबर को तूफान यागी से वियतनाम में भूस्खलन हुआ है।
वहीं उत्तरी थाईलैंड, लाओस और उत्तर पूर्वी म्यांमार में बाढ़ और भूस्खलन की सूचना है। थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन से 10 लोगों की मौत की खबर है। इस बीच, म्यांमार में सेना ने कल बताया कि देशभर में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है।