मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने राज्य में भीषण गर्मी से बचाव को लेकर ऐहतियात कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। वे कल हीट वेव से बचाव की तैयारी तथा प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत एडवाइडरी जारी कर दी गई है। वहीं सभी सिविल सर्जन को अस्पतालों में समुचित उपचार की व्यवस्था करने का निर्दशे दे दिया गया है। इधर मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में हीट वेव चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Site Admin | अप्रैल 27, 2024 4:20 अपराह्न
भीषण गर्मी से बचाव के लिए ऐहतियात कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया