अप्रैल 22, 2025 10:22 पूर्वाह्न

printer

भीषण गर्मी की चपेट में पूरा बिहार

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकांश स्थानों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान गया, गोपालगंज, बक्सर और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में रोहतास का डेहरी बयालीस दशमलव चार डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इधर, आज राजधानी पटना और शेखपुरा समेत कई स्थानों पर सुबह-सुबह धुंध की स्थिति देखी गई।