जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने चल रही श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए पंजीकरण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। हमारे संवाददाता के अनुसार, यात्रा पंजीकरण का स्थगन सोमवार सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। यह निर्णय यात्रा को सुव्यवस्थित करने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा स्थित बेस कैंप में पहुंच चुके हैं। श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को प्रशासन के साथ सहयोग करने और आधिकारिक सलाह का पालन करने का निर्देश दिया है। स्थिति सामान्य होने पर यात्रा पंजीकरण पुनः शुरू हो जाएगा।
News On AIR | जनवरी 25, 2026 9:07 अपराह्न
भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा का पंजीकरण अस्थायी रूप से स्थगित