जुलाई 22, 2025 10:35 अपराह्न

printer

भाषासेतु चैलेंज के लिए प्रोटोटाइप जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ी

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत वेवएक्स स्टार्टअप एक्सेलरेटर ने भाषासेतु चैलेंज के लिए प्रोटोटाइप जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। भाषासेतु चैलेंज स्टार्टअप्स को किसी भी 12 भारतीय भाषाओं में अनुवाद और ध्वनि स्थानीयकरण के लिए एआई-संचालित उपकरण बनाने के लिए आमंत्रित करती है। इस पहल का उद्देश्य समावेशी और स्वदेशी डिजिटल शासन के लिए भाषा अनुवाद समाधानों को बढ़ावा देना है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेवएक्स पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं और अपने प्रोटोटाइप जमा कर सकते हैं।