जनवरी 5, 2026 6:02 अपराह्न

printer

भारत, सौर सेल अंशांकन मानक सुविधा स्थापित करने वाला विश्व का पांचवा देश बना

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला- सीएसआईआर-एनपीएल में राष्ट्रीय प्राथमिक सौर सेल अंशांकन सुविधा और राष्ट्रीय पर्यावरण मानक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। सीएसआईआर-एनपीएल के 80वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भारत, सौर सेल अंशांकन मानक सुविधा स्थापित करने वाला विश्व का पांचवा देश बन गया है। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि  विभिन्न पर्यावरणीय मापदंडों के अत्यधिक सटीक मापन को सक्षम बनाएगी और न केवल सरकारी एजेंसियों बल्कि गैर-सरकारी क्षेत्र और अन्य देशों को भी सेवाएं प्रदान करेगी।

श्री सिंह ने कहा कि स्वदेशी प्रौद्योगिकियां, सटीक मापन और संस्थागत उत्कृष्टता प्रयोगशाला से बाजार तक अनुसंधान को साकार करने और सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए स्थायी समाधान प्रदान करने की कुंजी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला