मार्च 27, 2024 8:36 पूर्वाह्न

printer

भारत से द्विपक्षीय-संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए तत्पर है फिलीपींस

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने इस महीने अदन की खाड़ी में हूती विद्रोहियों के हमले में एक व्यापारी जहाज पर सवार फिलीपींस के चालक दल के सदस्यों को बचाने में भारत की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।

अदन की खाड़ी में 6 मार्च को व्यापारिक जहाज एमवी कॉन्फिडेंस के हूती विद्रोहियों की मिसाइल की चपेट में आने के बाद भारतीय नौसेना की मेडिकल टीम ने जहाज के चालक दल के सदस्यों को बचाकर उनकी देखभाल की थी। इस हमले में फिलीपींस के दो नागरिकों की मौत हो गई थी।

श्री मार्कोस ने फिलीपींस की यात्रा पर गए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री मार्कोस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि वह दोनों देशों के परस्पर लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं।