जुलाई 30, 2025 9:34 अपराह्न

printer

भारत सीआईएसओ कॉन्क्लेव और भारत साइबर सुरक्षा स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सहयोग से आज नई दिल्ली में भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2025 के अंतर्गत भारत सीआईएसओ कॉन्क्लेव और भारत साइबर सुरक्षा स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों-सीआईएसओ के इस सम्‍मेलन में देश के साइबर सुरक्षा ढांचे को मज़बूत बनाने पर केंद्रित रणनीतिक चर्चाओं और ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ। प्रमुख सत्रों में वैश्विक राजनीतिक तनावों के दौर में साइबर सुरक्षा पर पैनल चर्चाएं और बदलती वैश्विक गतिशीलता के बीच उभरती चुनौतियों का समाधान शामिल था। इन चर्चाओं में सीआईएसओ और साइबर सुरक्षा प्रमुखों को जटिल खतरों से निपटने और संबंधित तैयारियों को मज़बूत करने के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गई।

    इस प्रदर्शनी में भारत के जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के नवीन समाधानों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में स्वदेशी नवाचार के माध्यम से परिष्कृत साइबर खतरों से निपटने के लिए भारत की बढ़ती क्षमताओं को रेखांकित किया गया।    

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला