जुलाई 27, 2025 10:14 अपराह्न

printer

भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण आज जोधपुर में हुआ शुरू

भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण आज जोधपुर में शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं की अंतर-संचालन क्षमता और संयुक्त प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना है। यह अभ्यास एक टेबलटॉप अभ्यास और कंप्यूटर-आधारित युद्धाभ्यास के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसका उद्देश्य यंत्रीकृत युद्ध के लिए संचालन प्रक्रियाओं का सत्यापन करना है। बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास अगले महीने की 4 तारीख तक जारी रहेगा। इसका समापन भारतीय सेना द्वारा उपकरणों के प्रदर्शन के साथ होगा।