नवम्बर 27, 2025 10:17 अपराह्न

printer

भारत–साइप्रस संसदीय सहयोग को नई गति: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज साइप्रस की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अनीता डेमेट्रियौ के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि यह यात्रा निरंतर संवाद और सहयोग को और मज़बूत करेगी और भारत-साइप्रस संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

 

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल संसद प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग संसदीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और बहुभाषी पहुँच को बढ़ा रहा है। उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और बहु-क्षेत्रीय सहयोग में आई नई गति पर चर्चा की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने भारत के नए संसद भवन की वास्तुकला की भव्यता, उन्नत तकनीकी विशेषताओं और समृद्ध सभ्यतागत विरासत की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद को कतई बरर्दाश्‍त नहीं करने की भारत की नीति और जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझा प्रतिबद्धता का भी उल्‍लेख किया।