फ़रवरी 20, 2026 2:14 अपराह्न

printer

भारत सही राह पर है और अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सही राह पर है और अगले 25 वर्षों में देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखने में निर्यात की अहम भूमिका होगी। आज नई दिल्ली में निर्यात प्रोत्साहन मिशन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि मिशन में एमएसएमई और निर्यातकों को सहयोग देने के लिए दस पहलों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिनमें आसान वैश्विक पंजीकरण, बेहतर परीक्षण अवसंरचना, ऋण तक बेहतर पहुंच, जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देना शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार में विस्तार, अधिक निवेश और मजबूत वैश्विक एकीकरण से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान मिलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला