जून 5, 2025 1:12 अपराह्न

printer

भारत समेत दुनिया भर से लाखों लोग आज सऊदी अरब में करेंगे हज

भारत सहित विश्‍व के लाखों लोग आज सऊदी अरब में हज कर रहे हैं। हज यात्रियों ने पांच दिन की हज यात्रा की शुरुआत करते हुए कल मीना में रात बिताई। वे अब हज की मुख्य रस्म-नमाज पढ़ने के लिए अराफात के मैदानों में एकत्र हो रहे हैं। वहां दिन भर वे इबादत करेंगे और अल्‍लाह से क्षमा मांगेंगे।

 

 

हज-यात्री निमरा मस्जिद में खुतबा-ए-हज सुनेंगे और शाम को मुजदलिफा के लिए रवाना होने से पहले दोपहर की नमाज़ अदा करेंगे। हजयात्री कल सुबह कुर्बानी की रस्म और शैतान को प्रतीकात्मक रूप से कंकड़ मारने के लिए मीना लौटेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला