अक्टूबर 26, 2025 8:13 अपराह्न

printer

भारत समुद्री सप्ताह- IMW 2025 कल से मुंबई में होगा शुरू

भारत समुद्री सप्ताह- आई एम डब्‍ल्‍यू 2025 कल से मुंबई में शुरू होगा। इस पांच दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय कर रहा है। यह विश्व स्तर पर सबसे बड़ा समुद्री सम्मेलन होगा, जिसमें समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे। इस आयोजन का विषय है- महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण। यह कार्यक्रम भारत के एक वैश्विक समुद्री केंद्र और समुद्री अर्थव्यवस्था में अग्रणी के रूप में उभरने के कार्यनीतिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेगा।

सम्मेलन का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक विशेष सत्र को संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री समुद्री क्षेत्र में काम रही दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सीईओ के साथ एक उच्च-स्तरीय वैश्विक सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे।

11 देशों के मंत्री अपने उद्योग प्रतिनिधिमंडलों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस सम्‍मेलन में 85 से अधिक देशों के एक लाख से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला