जनवरी 8, 2026 4:32 अपराह्न

printer

भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में योगदान करने वाले प्रमुख देशों में एक है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने सेना में सूचना प्रणाली और प्रशिक्षण विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल के साथ संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों पर चर्चा की है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में योगदान करने वाले प्रमुख देशों में से एक है। भारत की ओर से शांति अभियानों के लिए वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में सैन्य और पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है।