जनवरी 12, 2026 5:48 अपराह्न

printer

भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन का आयोजन

श्रीलंका के कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र – एस.वी.सी.सी  ने आज दूसरे भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें दोनों देशों के चार सौ से अधिक हिंदी विशेषज्ञों, शिक्षकों और छात्रों ने हिस्‍सा लिया।

    भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका की शिक्षा और उच्‍च शिक्षा उपमंत्री, डॉ. मधुरा सेनेविरत्ने की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री झा ने श्रीलंका में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और शैक्षिक आदान-प्रदान सहित एस.वी.सी.सी की पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

    इस कार्यक्रम में श्रीलंका के वरिष्ठ हिंदी विद्वानों की उपस्थिति में शैक्षिक सत्र, कविता पाठ, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत और श्रीलंका के बीच प्रगाढ़ भाषाई और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।