जनवरी 24, 2026 10:17 अपराह्न

printer

भारत वैश्विक बौद्ध संवाद का प्रमुख केंद्र बन रहा है: गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बौद्ध संवाद के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में उभर रहा है।

नई दिल्ली में दूसरे वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत ने बौद्ध भिक्षुओं, गुरुओं, विद्वानों और विचारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे शांति और सद्भाव के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को बल मिलता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ज्ञान भारतम प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए विश्व की सबसे बड़ी पहल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला