फ़रवरी 14, 2026 6:20 अपराह्न

printer

भारत, विकासशील देशों की आवाज़ बनकर प्रौद्योगिकी से लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है: मंत्री जितिन प्रसाद

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि भारत, विकासशील देशों की आवाज़ बनकर प्रौद्योगिकी से जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में बदलाव लाना सुनिश्चित कर रहा है। नई दिल्ली में एक निजी सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानि यांत्रिक मेधा के माध्यम से अंतर को पाटने की आवश्यकता पर बल दिया।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री प्रसाद ने कहा कि मोबाइल की पहुँच और सोशल मीडिया के उपयोग के साथ-साथ विशेष रूप से युवा उपयोगकर्ताओं के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑनलाइन जुआ पर अंकुश लगाने से अनगिनत परिवारों को आर्थिक संकट से बचाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला