फ़रवरी 18, 2026 11:00 पूर्वाह्न

printer

भारत वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान के लिए एआई पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहा है: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान के लिए एआई पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के तीसरे दिन एक अनुसंधान संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि देश उद्यमों में उत्पादकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवा, कृषि तथा जलवायु परिवर्तन जैसी व्यापक जन-स्तरीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए एआई के उपयोग को प्राथमिकता दे रहा है।

श्री वैष्‍णव ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन विभिन्न तकनीकी मामलों पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित शीर्ष विद्वानों से एआई के सुरक्षित इस्‍तेमाल पर ठोस और स्पष्ट सुझाव देने को कहा। उन्‍होंने एआई को एक शक्तिशाली उपकरण बताते हुए कहा कि इसका उपयोग मानवता के हित के लिए किया जाना चाहिए।