मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 17, 2025 7:55 अपराह्न

printer

भारत वापसी के दौरान आईएनएस तमल ने इटली के नेपल्स बंदरगाह में लिया विराम

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तमल ने भारत वापसी के दौरान इटली के नेपल्स बंदरगाह में विराम लिया। रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित किया, जिन्हें औपचारिक रूप से 2023 में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया था।

 

कल नेपल्स में संपन्न हुए अपने विराम के दौरान, आईएनएस तमल ने भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग और सहभागिता को आगे बढ़ाने से जुडी कई गतिविधियों में भाग लिया। इस यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ सैन्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं और व्यावसायिक आदान-प्रदान हुआ।

 

तमल के कमांडिंग ऑफिसर ने इटली की नौसेना के लॉजिस्टिक्स कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल पियरपाओलो बुद्री और नेपल्स की उप-मेयर सुश्री लॉरा लिटो से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-इटली रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 के तहत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 

आईएनएस तमल ने नेपल्स बंदरगाह में आईटीएस ट्राइस्टे लैंडिंग हेलीकॉप्टर डॉक – एलएचडी के साथ एक अभ्यास – पासेक्स में भी भाग लिया। आईटीएस ट्राइस्टे लैंडिंग हेलीकॉप्टर डॉक – एलएचडी अभी हाल ही में इटली की नौसेना में शामिल हुआ है। संयुक्‍त अभियास – पासेक्‍स के दौरान संचार अभ्यास, युद्धाभ्यास, उड़ान संचालन और समुद्री सवारों का आदान-प्रदान शामिल था। इसका समापन स्टीम पास्ट के साथ हुआ।

 

आईएनएस तमल और रोम स्थित भारतीय दूतावास ने स्थानीय प्रशासन, इटली की नौसेना और रोम स्थित राजनयिकों तथा इटली में स्थित संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रतिनिधियों और इटली के रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला