रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। उन्होंने यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात पत्रकार एम.जे. अकबर द्वारा लिखित पुस्तक आफ्टर मी, कैओस: एस्ट्रोलॉजी इन द मुगल एम्पायर के विमोचन समारोह में कही। श्री सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा अनुमानित औसत विकास दर के अनुसार भारत वर्ष 2038 तक क्रय शक्ति क्षमता के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2025 8:13 अपराह्न
भारत वर्तमान में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह