रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक के लिए कल भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया के क्षेत्रों सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूस के राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी। यह यात्रा भारत और रूस के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। वार्षिक शिखर बैठक भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है।
रूस लम्बे समय से भारत का समय की कसौटी पर परखा हुआ साझेदार रहा है। भारत-रूस संबंधों का विकास भारत की विदेश नीति का एक प्रमुख स्तंभ है।