जनवरी 30, 2026 3:20 अपराह्न

printer

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता भारत को एक विकसित देश बनाने के दृष्टिकोण से पूरी तरह से मेल खाता है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता भारत को एक विकसित देश बनाने के दृष्टिकोण से पूरी तरह से मेल खाता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के लेख को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक ऐसा क्रांतिकारी समझौता किया है जो बाजारों का विस्तार करता है, रोजगार सृजित करता है और देश के मूल हितों की रक्षा करता है।

 

पीयूष गोयल ने लेख में कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते का सफल समापन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्‍होंने बताया कि कैसे यह व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों को मजबूत करेगा और समृद्धि को बढ़ावा देगा, क्योंकि इससे हर क्षेत्र और नागरिक को लाभ मिलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला