फ़रवरी 18, 2026 9:53 अपराह्न

printer

भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान: अंडमान-निकोबार में तूफान की संभावना, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा

मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली के साथ तेज हवाओं और तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल उत्तराखंड में बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्‍मीद है।