भारत और मोल्दोवा ने आज नई दिल्ली में राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों देशो के राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को बिना वीज़ा के दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देगा। विदेश मंत्रालय में सचिव वन कपूर और मोल्दोवा की राजदूत अना ताबन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।