मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 22, 2025 6:49 पूर्वाह्न

printer

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का आज अंतिम दिन

 
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में नए लॉन्च किए गए उन्नत वाहनों को देखने के लिए देश भर से लोग भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 में पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिकी युक्त और विंटेज कारें लोगों के आकर्षण का केंद्रबिन्‍दु हैं। बाइक, स्कूटी और डिलिवरी वाले दोपहिया और तिपहिया वाहन भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। प्रमुख वाहन कंपनियों ने जल्द लॉन्च होने वाले वाहनों को इस ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया है। आकाशवाणी समाचार ने प्रदर्शनी में आए लोगों से बात की और मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो और कारों के बारे में उनके अनुभव जाने। 
 
आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का अंतिम दिन है। लोग पंजीकरण कराने के साथ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी देख सकते हैं।