मई 7, 2024 12:11 अपराह्न

printer

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए आज पहुंचेंगे नागालैंड

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी आज अपनी दो दिन की यात्रा पर नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेंगे। यह उनकी नागालैंड की तीसरी यात्रा है।

जापानी राजदूत के सम्मान में आज शाम कोहिमा में मुख्‍यमंत्री आवास पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।