आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भारत में ग्रामीण परिवर्तन का एक मजबूत आधार बनती जा रही है। यह केवल तकनीकी उपयोग नहीं, बल्कि समावेशी विकास लक्ष्यों के अनुरूप एकीकृत सार्वजनिक अवसंरचना के रूप में आकार ले रही है। रणनीतिक दृष्टिकोण, सुशासन संबंधी सुरक्षा उपायों, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, बहुभाषी प्लेटफार्म, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कौशल विकास और स्थानीय प्रशासन जैसे क्षेत्रों में समन्वित उपयोग के माध्यम से, एआई को संस्थागत रूप दिया जा रहा है। एआई का उद्देश्य मानव क्षमता को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसे सशक्त और समर्थ बनाना है।
News On AIR | फ़रवरी 24, 2026 10:41 पूर्वाह्न
भारत में ग्रामीण परिवर्तन का मजबूत आधार बन रही है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस