इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन करना गर्व की बात है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शिक्षा के लिए एआई सत्र को संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उद्योग जगत के नेता इस शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। उन्होने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभरा है।