भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतेह अली ने भारतीय जहाजों को जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति मिलने का संकेत दिया है। श्री फतेह अली ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि भारत की ईरान से दोस्ती है। उन्होंने कहा कि ईरान का मानना है कि इस क्षेत्र में दोनों देशों के साझा हित हैं।
पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के कारण कई भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं।