इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पॉन्ड्रिक ने कहा है कि भारत में इस्पात की खपत में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। यह वर्ष 2014-15 में 7 करोड़ 70 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 15 करोड़ 20 लाख टन हो गया है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में इस्पात मंत्रालय के पवेलियन में आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए कही।
श्री पॉन्ड्रिक ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता वर्ष 2030-31 तक तीस करोड़ टन और वर्ष 2035-36 तक 40 करोड़ टन तक पहुंचने की उम्मीद है।