मार्च 11, 2026 12:39 अपराह्न

printer

भारत में इंटरनेट सेवाएं दुनियां के मुकाबले सबसे सस्ती: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत में इंटरनेट सेवाएं विश्व में सबसे सस्ती हैं। उन्होंने कहा कि देश में इंटरनेट की दरें वैश्विक औसत 2.59 डॉलर प्रति जीबी से लगभग 25 गुना कम हैं।

आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल के माध्यम से डिजिटल समावेशन के तीन प्रमुख मोर्चों पर काम किया है। ये हैं इंटरनेट की पहुंच का विस्तार करना, इंटरनेट सेवाओं को किफायती बनाना और मजबूत डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना।

श्री वैष्णव ने बताया कि 2014 में भारत में लगभग 25 करोड़ लोगों को ही इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध थी और आज यह संख्या बढ़कर लगभग 103 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला