फ़रवरी 24, 2026 9:28 अपराह्न

printer

भारत में अगली औद्योगिक क्रांति जैव प्रौद्योगिकी आधारित होगी: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत में अगली औद्योगिक क्रांति जैव प्रौद्योगिकी आधारित होगी और देश 2047 तक 10 खरब डॉलर की जैव अर्थव्‍यवस्‍था के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्‍ली में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 40वें स्‍थापना दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत पीछे न रहे और इसलिए जैव प्रौद्योगिकी को भविष्‍य की आर्थिक वृद्धि के प्रमुख चालक स्‍थापित किया है।