अक्टूबर 3, 2025 6:03 अपराह्न

printer

भारत-मलेशिया संबंध मजबूत बनाने में प्रवासी भारतीयों का महत्त्वपूर्ण योगदान: श्रम मंत्री मांडविया

भारत की विकास यात्रा को सुदृढ़ करने में में प्रवासी भारतीयों ने महत्‍वपूर्ण योदान दिया है। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज मलेशिया में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ बैठक में यह बता कही। उन्‍होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के विजन को साकार करने में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया।

डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित रखा है और मलेशिया की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासी भारतीयों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।