प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता भारतीय किसानों, मछुआरों, कारीगरों और छोटे व्यवसायी को सशक्त बनाएगा। साथ ही बेहतर मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण दैनिक उत्पादों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के एक लेख का उल्लेख करते हुए यह टिप्पणी की। लेख का शीर्षक है- महत्वपूर्ण समझौता – 2030 तक व्यापार दोगुना होगा।
Site Admin | जुलाई 25, 2025 6:16 अपराह्न
भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता भारतीय किसानों, मछुआरों, कारीगरों और छोटे व्यवसायी को सशक्त बनाएगा: पीएम मोदी