जुलाई 27, 2025 9:49 अपराह्न

printer

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता विकसित भारत की दिशा में एक साहसिक और परिवर्तनकारी कदम है: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का आज मुंबई में भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए पर हस्ताक्षर के बाद अभिनंदन किया गया। इसे  भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन बाजार में निर्यात के अवसर पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय उद्यमियों और निर्यातकों के लिए उपलब्ध नए अवसरों को उजागर किया गया।

श्री गोयल ने कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता विकसित भारत की दिशा में एक साहसिक और परिवर्तनकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह समझौता मत्स्य पालन, वस्त्र, रत्न तथा आभूषण, आईटी, सेवा क्षेत्र और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के नए अवसर प्रदान करेगा। श्री गोयल ने यह भी कहा कि सरकार भारतीय निर्माताओं को वैश्विक स्तर पर आसान, मुक्त और निष्पक्ष बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।