मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2024 8:45 पूर्वाह्न

printer

भारत, ब्राजील और चीन तीनों देश, यूक्रेन संकट पर संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत, ब्राजील और चीन तीनों देश, यूक्रेन संकट पर संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पूर्वी आर्थिक मंच-ईईएफ के सत्र को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, ब्राजील और चीन यूक्रेन में स्थिति को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं।

 

श्री पुतिन ने कहा कि वे यूक्रेन की स्थिति पर भारत, चीन और ब्राजील के साथ लगातार संपर्क में हैं। श्री पुतिन का यह बयान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में हुई रूस और यूक्रेन की यात्रा के बाद आया है। अपनी इन यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शांति के पक्षधर के रुप में भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला