भारत-बेल्जियम विदेश कार्यालय परामर्श का तीसरा दौर आज बेल्जियम में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। इस दौरान महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। श्री जायसवाल ने बताया कि उन्होंने भारत और बेल्जियम के बीच संबंधों की विस्तृत समीक्षा भी की।
Site Admin | नवम्बर 4, 2025 9:14 अपराह्न
भारत-बेल्जियम विदेश कार्यालय परामर्श के तीसरे दौर का आयोजन