अक्टूबर 13, 2025 5:10 अपराह्न

printer

भारत बिल्डथॉन के अंतर्गत विशाल स्कूल नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राजधानी में विकसित भारत बिल्डथॉन के अंतर्गत आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड में एक विशाल स्कूल नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से छात्र विकसित भारत को आकार देने के लिए अपने विचारों के साथ आगे आ रहे हैं। 
  
यह कार्यक्रम युवाओं के रचनात्मकता और नवीनीकरण के उद्देश्य को एक साथ लाने का पायदान है। इस कार्यक्रम में छात्रों ने चार विषयों पर आधारित रचनात्मक नवाचारों और प्रोटोटाइप का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें स्वदेशी,  वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध भारत शामिल हैं। पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा समाधानों से लेकर ग्रामीण विकास उपकरणों तक, छात्रों के नवाचारों ने देश के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने और युवा नेतृत्व वाली रचनात्मकता, भारत की विकास गाथा में कैसे योगदान दे सकती है,  इस पर प्रकाश डाला। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक छात्र आरव खंडेलवाल ने अपने नवाचार कृषि मित्र ड्रोन के बारे में बताया।
 
 
3 लाख से अधिक स्कूलों के 25 लाख से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने बिल्डथॉन में वर्चुअल रूप से भाग लिया। बिल्डथॉन में 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल है, जो 10 राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं, 100 राज्य स्तर के विजेताओं और 1,000 जिला स्तर के विजेताओं के बीच वितरित किया 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला