भारत-पेरू व्यापार समझौते पर वार्ता का 9वां दौर कल पेरू के लीमा में संपन्न हुआ। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि 3 नवंबर से शुरू हुई वार्ता में प्रस्तावित समझौते के प्रमुख बिंदुओं वस्तु और सेवा व्यापार, उत्पत्ति के नियम, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं, विवाद निपटान और महत्वपूर्ण खनिज में प्रगति हुई है।
इससे पहले, भारत-चिली व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर तीसरे दौर की वार्ता 27 से 30 अक्टूबर तक चिली के सैंटियागो में आयोजित की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि वार्ता में वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, निवेश संवर्धन, उत्पत्ति के नियम, बौद्धिक संपदा अधिकार, आर्थिक सहयोग और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई बिंदु शामिल थे। दोनों पक्षों ने वार्ता को शीघ्र और समयबद्ध ढंग से पूरा करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।