केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में भारत पूर्वानुमान प्रणाली का शुभारंभ किया। यह प्रणाली वर्ष 2022 से प्रायोगिक तौर पर प्रयोग की जा रही है और अब यह संचालन के लिए तैयार है। यह प्रणाली मानसून ट्रैकिंग, विमानन, चक्रवात और आपदा प्रबंधन, कृषि, जलमार्ग, रक्षा, बाढ़ का पूर्वानुमान देगी और प्रमुख मंत्रालयों को भी सहायता प्रदान करेगी।
Site Admin | मई 26, 2025 7:10 अपराह्न
भारत पूर्वानुमान प्रणाली का शुभारंभ