मार्च 16, 2026 10:54 अपराह्न

printer

भारत पारस्परिक लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमरीका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है: राजेश अग्रवाल

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने आज कहा कि भारत पारस्परिक लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमरीका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री अग्रवाल ने बताया कि अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारस्परिक टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के बाद पारस्परिक टैरिफ अब लागू नहीं हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि अमरीका की सरकार ने सभी देशों से कुछ उत्पादों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश जारी किए हैं। इससे पहले, भारत और अमरीका ने 2 फरवरी को एक व्यापार समझौते की घोषणा की थी और 7 फरवरी को एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया था।