दिसम्बर 2, 2025 7:59 पूर्वाह्न

printer

भारत पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान -इंटरनेशनल आइडिया की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित; मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्टॉकहोम में करेंगे इसकी अध्यक्षता

भारत को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान -इंटरनेशनल आइडिया की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया है। भारत की ओर से, मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार कल स्वीडन के स्टॉकहोम में इसकी अध्यक्षता करेंगे। श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के सफल संचालन के लिए पहचानती और स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि यह भारत के सभी नागरिकों और चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है।

 

1995 में स्थापित, इंटरनेशनल आइडिया एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसके वर्तमान सदस्य 37 देश हैं, जिनमें पर्यवेक्षक के रूप में अमरीका और जापान भी शामिल हैं। भारत इसका संस्थापक सदस्य है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला