विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर आम सहमति बनाने के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है। जायसवाल ने आज शाम नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के कुछ सदस्य पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति में सीधे तौर पर शामिल हैं और सदस्य देशों के बीच मतभेदों के कारण समूह के लिए आम सहमति बनाना कठिन हो गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में भारत शेरपा चैनल के माध्यम से सदस्य देशों के बीच चर्चा को सुगम बना रहा है। श्री जायसवाल ने बताया कि ब्रिक्स शेरपाओं की वर्चुअल बैठक 12 मार्च को हुई थी, जिसमें मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया था।
News On AIR | मार्च 14, 2026 9:52 अपराह्न