विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से मुद्दों के समाधान का पक्षधर है। कल मिस्र में शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि उनका देश गज़ा शांति योजना का समर्थन करता है और इसे प्राप्त करने तथा शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने में मिस्र और कतर की बहुमूल्य भूमिका की सराहना करता है। मंत्रालय ने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करेगा। इस शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की और इसमें कई विश्व नेता शामिल हुए।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 12:35 अपराह्न
भारत पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थक: विदेश मंत्रालय