जुलाई 25, 2025 9:51 अपराह्न

printer

भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर दूसरे दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में संपन्न

भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर दूसरे दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में संपन्न हो गई।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, दूसरे दौर की वार्ता से द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी और मज़बूत होगी। मंत्रालय ने बताया कि दूसरे दौर की वार्ता 14 जुलाई से 25 जुलाई तक चली। इस दौर में वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश तथा आर्थिक सहयोग सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। दोनों पक्षों ने एक संतुलित, व्यापक और दूरदर्शी समझौते पर पहुँचने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। तीसरे दौर की वार्ता इसी वर्ष सितंबर में न्यूज़ीलैंड में होगी। वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूज़ीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार एक अरब तीस करोड़ डॉलर तक पहुँच गया। इस मुक्त व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि, निवेश संबंधों को समर्थन और आपूर्ति श्रृंखला की सुगमता को प्रोत्‍साहन मिलने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला